मैसूर ( कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मानवता के दुश्मन भारत को विकसित होते नहीं देखना चाहते हैं। और ऐसे ही असामाजिक तत्वों ने पंजाब के पठानकोट में हमला किया जिसे हमारे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। पीएम मोदी ने संत शिवरात्रि राजेंद्र स्वामी के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि हमारे सुरक्षा बल आतंकवादियों को करारा जवाब देने में हर तरह से सक्षम हैं।
पीएम मोदी ने सुरक्षा कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवादियों के इरादों को खाक में मिला दिया। उन्होंने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि देश दुश्मन के नापाक इरादों को खत्म करने की ताकत रखता है और कहा कि ऐसे मौकों पर देश को एकजुट होकर एक सुर में बोलना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार तड़के पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हमला किया। इस हमले में तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हुए हैं। वायु सेना अड्डे में घुसे पांचों आतंकवादियों को मार गिराए जाने के साथ ही वहां सुरक्षाबलों का अभियान समाप्त हो गया है।

No comments:
Post a Comment