मानवता को शर्मसार ! इंसानियत पर सवाल उठाती मासूमों की तस्वीरें
मानवता को शर्मसार ! इंसानियत पर सवाल उठाती मासूमों की तस्वीरें
कुछ तस्वीरें परिस्थितियों को समझाते हुए मानवीय संवेदना को पूरी तरह से झकझोर कर रख देती हैं और देखने वालों के अन्दर इस कदर कुलबुलाहट पैदा कर देतीं हैं कि वह एक न एक बार तो ज़रूर उस तस्वीर में छुपी भयावह स्थितियों को जानने की कोशिश करता है। अक्सर सोशल मीडिया पर देश-विदेश की ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं जिसमे इंसानों द्वारा इंसानों पर बरपाया गया कहर, तस्वीरों से चीखती लहुलुहान आवाज़े सुनकर दिल से एक ही आवाज़ निकलती है कि आज इंसान किस हद तक सितमगर हो चुका है जो अपनी हठधर्मिता और अहंकार में बच्चों पर भी रहम नहीं करता।
इन दिनों ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार करने वाली कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
पहली तस्वीर-काफी दिनों पहले सोशल मीडिया पर चर्चित रही थी जिसके पीछे की कहानी के बारे में यह बताया गया कि फिलीस्तीन गाजा पट्टी पर किसी कैमरामैन ने बच्चे की तस्वीर उतारने के लिए कैमरा निकाला तो डरे,सहमें बच्चे ने सबसे पहले खुद-ब-खुद सरेंडर करते हुए अपने हाथ ऊपर कर लिए। फोटोग्राफर ने कोहराम के मंजर से डरे बच्चे की तस्वीर हू-ब-हू अपने कैमरे में उतार ली। जिसे बाद में सोशल मीडिया से लेकर तमाम देशों की मीडिया ने अपनी माध्यम की हेडलाइन बनाते हुए वहां चल रहे युद्द के भयावह मंजर को सबके सामने रखने की कोशिश की।
दूसरी तस्वीर-यह तस्वीर तो सच में इंसानी दिलों को ज्यादा भावुकता से भर देने वाली है। क्योंकि इसके पीछे की कहानी काफी दर्दनाक बतायी जा रही है। इसमें एक मासूम सीरियाई बच्चा जो अपनी माँ के साथ एक छोटी नाव में यूरोपीय देशों कि शरण को निकला था। इसे टर्की के समुद्र तट पर मृत पाया गया।

No comments:
Post a Comment